उत्तराखंड में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, इन इलाकों में पड़ेगी शीतलहर की मार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

प्रदेशभर में सुबह और शाम तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी जिलों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उधम सिंह नगर से लेकर हरिद्वार और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर भी चेतावनी दी गई है।

दिन में धूप खिलने से कुछ राहत है, लेकिन दोपहर बाद से अचानक सर्दी बढ़ रही है। इसका कारण ये है कि न्यूनतम तापमान कम हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 21 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रविवार और सोमवार राज्य के उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कुछ स्थानों पर कोहरा और शीतलहर के चलते ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

शनिवार 17 दिसंबर की सुबह करीब सवा दस बजे तक देहरादून का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। 18 और 19 दिसंबर को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा रहेगा। इसके बाद 21 दिसंबर को अधिकतम तापमान फिर से बढ़कर 22 डिग्री हो सकता है। इसके बाद 22 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के करीब रहेगा। इस बीच 20 दिसंबर और 25 दिसंबर को देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल 25 दिसंबर तक बारिश के कोई आसार नहीं है।

वहीं, बर्फबारी की बात की जाए तो उत्तराखंड में इस बार क्रिसमस के बाद बर्फबारी के आसार बनते नजर आ रहे हैं। 26, 27 दिसंबर को उत्तरकाशी और चमोली में 35 मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार हैं। इसी तरह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.