देवभूमि के चमोली जिले में नीती घाटी के अंतिम शिवालय में बाबा बर्फानी के दर्शन होने लगे हैं।
आपको बता दें, स्थानीय लोगों ने टिम्मरसैंण महादेव यानी बर्फानी बाबा के मंदिर जाकर बाबा की पहली पहली तस्वीर ली। आपको बता दें, उत्तराखंड में जोशीमठ-नीती हाईवे पर नीती गांव से करीब एक किलोमीटर दूर टिम्मरसैंण में पहाड़ी पर एक गुफा स्थित है।
जहां टिम्मरसैंण महादेव का शिवालय है। जिसे लोग बाबा बर्फानी का मंदिर भी कहते हैं। इसे कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे कि यहां सर्दियों में भारी बर्फबरी के बाद यहां पहाड़ी से टपकने वाला पानी बर्फ बनकर शिवलिंग का आकार ले लेता है।
कहा तो ये भी जाता है कि बर्फबारी ठीक तरह से हो तो शिवलिंग की ऊंचाई 5 फुट तक पहुंच जाती है। बर्फ का शिवलिंग अप्रैल तक रहता है। बर्फ के इस शिवलिंग को लोग बाबा बर्फानी के नाम से पूजते हैं। आपको बता दें, इस समय नीति घाटी में तामपान माइनस में है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.