उधम सिंह नगर: बड़ी लूट का पुलिस ने किया खुलासा, चार लुटेरे गिरफ्तार, करीब साढ़े तीन लाख रुपये बरामद

उधम सिंह नगर में बीती 23 दिसंबर को हुई लूट की बड़ी घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक फरार है।

लूटी गई रकम में से 3,49,000 रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। लूट की घटना 23 दिसंबर को रूद्रपुर में हुई थी। तीन बदमाशों ने तमंचे की नोक पर एक निजी कंपनी के कर्मचारी से रेलवे रोड के पास से दिनदहाड़े 5.35 लाख रुपये लूट लिए थे। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे।

पुलिस तुरंत हरकत में आई थी और बदमाशों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। माना जा रहा था कि बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के बाद उत्तर प्रदेश की सीमा सें भाग गएं हैं।

उधम सिंह नगर के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने रूद्रपुर में इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये बदमाशों में दो उप्र स्थित रामपुर के बिलासपुर के रहने वाले हैं जबकि एक फरार है। उन्होंने बताया कि बदमाश घटना के बाद विभिन्न रास्तों से फरार होकर लूटी गयी रकम के साथ दिनेशपुर पहुंच गये लेकिन इससे पहले ही वे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए।

पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली थी। बस पुलिस की ओर से उन पर नजर रखी जाने लगी। मुखबिर से पुलिस को बदमाशों के दिनेशपुर में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को छापा मारकर चार बदमाशों को दिनेशपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। अभी एक लुटेरा फरार है। पकड़े गए बदमाशों में ऐशप्रीत सिंह उर्फ ऐश कंग, हरमन सिंह (निवासी बिलासपुर, रामपुर), चंद्रशेखर उर्फ चंदू व रोहित सिंह निवासी रूद्रपर शामिल हैं। एक आरोपी अमन पांडे निवासी रूद्रपुर फरार है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.