उत्तराखंड: डिंपल हत्या मामले में पुलिस का हैरान करने वाला खुलासा! साजिश के तहत पति-चाचा ने ऐसे उतारा मौत के घाट

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में नवविवाहिता डिंपल की गुमशुदगी के बाद हत्या को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

जिले के खटीमा कोतवाली के बालूसा गांव की नवविवाहिता डिंपल की हत्या के मामले में पुलिस ने पति नीरज और नीरज के चाचा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी पति नीरज की निशानदेही पर पुलिस ने नवविवाहिता की शव के साथ ही हत्या में प्रयोग हुए चाकू और अन्य सामान को भी बरामद किया है

पुलिस ने हत्या के आरोपी चाचा भतीजे खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एडिशनल एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि दो दिन पहले खटीमा के बानूसा गांव निवासी एक विवाहिता के गायब होने की रिपोर्ट उसकी मां ने लिखवायी थी। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा तहकीकात की गई, तहकीकात के दौरान तथ्यों के आधार पर लापता महिला डिंपल के पति नीरज कुमार पर शक होने पर पुलिस द्वारा उससे सख्ती से पूछताछ की गई।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पति नीरज ने अपना जुर्म कबूल लिया। नीरज ने बताया कि उसके अपनी पत्नी डिंपल से आपसी मनमुटाव होने की वजह से अपने चाचा विनोद के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति नीरज बाइक में अपनी पत्नी डिंपल को अपने साथ यूपी बॉर्डर से लगे बग्गा 54 के जंगल में ले गया। नीरज का चाचा विनोद पहले से ही मौजूद था।

पुलिस ने आगे बताया कि नीरज ने अपने चाचा की मदद से अपनी पत्नी डिंपल का चाकू से गला रेतकर उसकी लाश को झाड़ियों में फेंक दिया। एएसपी देवेंद्र पींचा की माने तो मृतका के पति ने पत्नी से अपने आपसी मनमुटाव हुआ दहेज को लेकर हुए विवाद की वजह से अपनी पत्नी की हत्या की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.