उत्तराखंड: BJP विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन का नया ‘कारनामा’! फिर विवादों में घिरे, प्रदेश अध्यक्ष ने किया तलब

उत्तराखंड के रुड़की के खानपुर क्षेत्र से बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

निलंबन से बहाली के बाद उन्हें एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष ने तलब किया है। ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से जुड़ा है। इस वीडियो ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। वायरल वीडियो में विधायक चैंपियन जुलूस निकालकर समर्थकों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। काफिले में एक समर्थक हथियार लहराता हुआ दिख रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने चैंपियन को शुक्रवार को तलब किया है।

विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की 13 महीने बाद बीजेपी में वापसी हुई है। चैंपियन की वापसी के फैसले से त्रिवेंद्र सरकार विरोधियों के निशाने पर तो थी ही, अब इस नए वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लगातार लोग बीजेपी और कुंवर प्रणव सिंह की आलोचना कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि बीजेपी में वापसी करते ही चैंपियन ने अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। कोरोना काल के दौरान जुलूस निकालने और कोरोना नियमों की अनदेखी को लेकर बीजेपी और विधायक चैंपियन पर निशाना साधा जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.