उत्तरकाशी से गायब महिला का मिला कंकाल, हुआ चौंकाने वाला खुलासा! मां के लिए तड़प रही 5 साल की बेटी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।

नौगांव से चार महीने पहले गायब हुई महिला का कंकाल मिला है। पुलिस ने चकराता से कंकाल को बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में ने बागपत निवासी आरोपी को चकराता के बैराट खाई के पास राडना डांडा से अरेस्ट किया है। कोर्ट पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

वहीं, घटना का पता लगते ही परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। मामला इसी साल जुलाई का है। पुलिस के मुताबिक, नौगांव के कुण्ड गांव की रहने वाली रानी (30) को उसका मौसा सोम देव बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। इसके बाद परिजनों ने महिला के अपहरण का केस दर्ज कराया था।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सोनीपत, बड़ौत, बागपत, बिहार, राजस्थान समेत तमाम शहरों में दबिश दी, लेकिन पकड़ नहीं पाई। पुलिस ने अब सूचना के आधार पर आरोपी को चकराता से गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने बताया कि जब वह रानी को ले गया था तभी उसने रानी की हत्या कर गहरी खाई में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महिला का कंकाल बरामद किया। उत्तरकाशी में जब इस घटना का पता लगा तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ नौगांव चौकी के पास यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया।

परिजनों की मांग है कि मृतका की पांच वर्ष की बेटी को मुआवजा दिया जाए। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें। पुलिस कप्तान के आश्वासन के बाद ही परिजनों ने जाम हटाया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.