उत्तराखंड के जिस वीर ने LOC पर चीनी सैनिकों के छुड़ा दिए थे छक्के, वो अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटा घर

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सेना से हुए हिंसक झड़प में घायल हुए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के रहने वाले जवान कमल सिंह ऐरी स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे हैं।

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सेना से हुए हिंसक झड़प में 20 से ज्यादा जवान शहीद हुए हैं। जबकि कई जवान बुरी तरह से घायल भी हुए थे। जिनका इलाज अभी भी चल रहा है। कई जवान इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। उनमें से एक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले जवान कमल सिंह ऐरी भी हैं।

आपको बता दें, गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में घायल सैनिक कमल सिंह ऐरी स्वस्थ हो चुके हैं, स्वस्थ होने के बाद जवान अपने गांव छड़नदेव पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। घर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया।

जानकारी के मुताबिक 17 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान कमल सिंह ऐरी गलवान घाटी में तैनात हैं। 15 और 18 मई को चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में वो बुरी तरह घायल हो गए थे। झड़प में उनके हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आ गई थीं। जिसके बाद वो स्वस्थ होकर अपने गांव पहुंचे हैं। इस मौके पर ग्रामीणों ने अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित कर जवान को सम्मानित भी किया

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.