देश के कई राज्यों में कोरोना ने फिर से गति पकड़ ली है। वहीं उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है।
इसी क्रम ने कोरोना पर लगाम के लिए देहरादून में फिर सेंपलिंग बढ़ाई जानी है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन के साथ ही बार्डर चेकपोस्ट पर इसके लिए मजबूत इंतजाम किए जाएंगे।
देहरादून डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वैक्सीनेशन की प्रक्रिया सतत चलती रहेगी। अब सेपलिंग बढ़ाने के लिए नई टीमें तैयार की जाएगी। डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले दिनों में होली के साथ ही झंडा मेला अहम होगा।
इस दौरान कोरोना संक्रमण न बढ़ने पाए, इसके लिए कुछ एहतियात बरती जाएगी। इसके लिए शहर में मास्क नहीं पहनने वालों सोशल डिस्टेंस तोड़ने वालों पर सख्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों पर्व के लिए गाइड लाइन फाइनल की जा रही है। इसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.