उत्तराखंड बीजेपी में लंबे समय से खाली महामंत्री के एक पद पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश भट्ट को नियुक्त कर दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सुरेश भट्ट को नियुक्त किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री भट्ट अभी तक हरियाणा महामंत्री संगठन पद पर कार्यरत थे। मूलतः नैनीताल जिले के कालाढूंगी तहसील के झलुवा झाला गांव निवासी सुरेश भट्ट को गृह राज्य में नियुक्त किए जाने पर बंशीधर ने भगत ने उम्मीद जताई कि उनके आने से उत्तराखंड में संगठन को और गति मिलेगी एवं उनके अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा को प्राप्त होगा।
बीजेपी मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि उत्तराखंड में प्रदेश महामंत्री के तीन पद हैं। इनमें से एक पद श्री भगत के अध्यक्ष रूप में पद ग्रहण करने और उनके द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यसमिति की घोषणा के बाद से ही रिक्त चल रहा था। इस खली पद पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा सुरेश भट्ट की नियुक्ति की गई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.