उत्तराखंड पर ‘वायरस’ का ‘डबल अटैक’! कोरोना के साथ इस बीमारी ने दी दस्तक, 1 की मौत, 9 चपेट में

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के दहशत के बीच एक और वायरस ने अपनी दस्तक लोगों के बीच देकर उनके डर को दोगुना कर दिया है।

उत्तराखंड में अब स्वाइन फ्लू (Swine Flu Uttarakhand) भी फैल गया है। स्वाइन फ्लू ने कुछ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। स्वाइन फ्लू एक नई नस्ल A/H1N1 पैन्डेमिक वायरस से होता है। ये ठीक वैसा ही जैसे इससे पहले ‘बर्ड फ्लू’ हुआ था। एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के करीबन 9 मामले सामने आए हैं। फ्लू से एक महिला की मौत हो गई है।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उस महिला को फ्लू के अलावा भी कई अन्य बीमारियां थीं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 101 संदिग्धों को जांच के लिए भेजा था, जिनमें से 9 के रिजल्ट पॉजिटिव आए हैं और एक कि मौत हो गई है।

अगर स्वाइन फ्लू (Swine Flu in Uttarakhand) को लेकर सावधानी और सतर्कता नहीं बरती गई तो इसे भी आग की तरह फैलने में देर नहीं लगेगी। राज्य में स्वाइन फ्लू से पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

उत्तराखंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने कोरोना के साथ-साथ स्वाइन फ्लू को काबू में रखने की चुनौती सामने आई गई है। प्रशासन को और सावधानी बरतनी पड़ेगी, ताकि प्रदेश के लोगों को जल्द से जल्द इन संक्रमणों से निजात मिल सके।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.