उत्तराखंड के दो रत्नों का आपके नाम संदेश, आओ मिलकर कोरोना को हराएं

देश समेत पूरे उत्तराखंड में लोग कोरोना वायरस से दहशत में हैं। देश में कोरोना वायरस के अब तक 197 केस सामने आ चुके हैं। सिर्फ चार लोगों की इससे मौत हुई है।

वहीं, उत्तराखंड सरकार की सजगता से राहत की बात ये है कि राज्य में अब तक सिर्फ एक केस ही सामने आया है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस फिलहाल पहले स्टेज पर है। सरकार की सतर्कता और सजगता की वजह से ये राज्य में कोरोना फैला नहीं है। सरकार अलग-अलग माध्यम से जनता तक पहुंच रही है और कोरोना वायरस से बचने और सावधनी बरतने की अपील कर रही है।

चाहे कुछ भी हो हमें कोरोना वायरस का मजबूती से सामना करना है। उत्तराखंड को हर हाल में कोरोना को हराना है। हर हाल में कुछ सावधानियों का ख्याल रखना है और कोरोना को अपने घर-आंगन से दूर भगाना है।

उत्तराखंड सरकार कोरोना को लेकर काफी सतर्क है। हर तरफ सावधानी बरती जा रही है। इस बीच सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोरोन से सावधान रहने के लिए जनता के संदेश दिया था। इसके बाद अब पद्म श्री प्रीतम भरतवाण ने जनता के नाम गढ़वाली गीत के रूप में एक संदेश दिया है। वो कह रहे हैं कि कोरोना को हर हाल में हराना है, लेकिन कुछ सावधानियों के साथ। इसके अलावा पद्मश्री कल्याण सिंह रावत का कहना है कि हमने कोरोना को हराना है चाहे कुछ भी हो जाए। हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करना बेहतर है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में न जाएं। किसी से फिलहाल गले न मिलें तो ज्यादा भला। संभलकर रहें और सुरक्षित रहे। याद रखिए…इसी में हम सभी की भलाई है। सावधानी ही सुरक्षा है। अब देखिए पद्मश्री प्रीतम और कल्याण सिंह रावत का संदेश।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.