पहाड़ों पर बारिश से बिगड़े हालात! टनकपुर-चंपावत हाईवे बंद, जरूरी सामानों की सप्लाई पर पड़ा असर

उधम सिंह नगर जिले में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर यातायात पर भी दिखने लगा है। लगातार हो रही बारिश के चलते कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए हैं। उनमें से एक टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-9) भी है, जो बारिश के चलते बार बार बंद हो रहा है।

हालांकि जेसीबी मशीनों की मदद से हाईवे को खोलने की कोशिश जरूर हो रही है, लेकिन बरसात के कारण मलबा गिरने से मार्ग दोबारा बंद हो जा रहा है। सड़कों पर मलबा आ जाने से ना सिर्फ आम लोगों को बल्कि अधिकारियों के भी उस मलबे को हटाने में पसीने छूट रहे हैं। ये परेशानी अब आए दिन होने लगी है। दूसरी ओर टनकपुर-चंपावत हाईवे पर ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का काम भी किया जा रहा था। हालांकि, मॉनसून सीजन में काम प्रभावित हुआ है, लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हाईवे आए दिन बंद हो रहा है।

वहीं चंपावत के एडीएम टीएस मर्तोलिया ने बताया कि यातायात को सुचारू रखने के लिए हाईवे पर भूस्खलन से प्रभावित स्थानों को चिन्हित किया है। वहां पर जेसीबी और अन्य मशीनें तैनात किए गए हैं। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची है। जो मार्ग को खोलने के प्रयास में जुटे हैं।आपको बता दें, ये हाईवे चंपावत के पर्वतीय क्षेत्र को मैदानी क्षेत्र से जोड़ने का काम करता है। ऐसे में हाईवे बंद होने से जिले का संपर्क मैदानी क्षेत्र से कट जाता है, साथ ही मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाली जरूरी सामानों की सप्लाई भी बंद हो जाती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.