उत्तराखंड: शहीद जवान राजेंद्र सिंह नेगी का शव बरामद, परिजनों को दी गई सूचना, आठ महीने पहले हुए थे लापता

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित गुलमर्ग इलाके से शनिवार को एक जवान का शव बरामद किया गया है। यह शव उसी जवान राजेन्द्र सिंह का है जो करीब आठ महीने पहले नियंत्रण रेखा पर अचानक से हुए हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे। आपको बता दें, 8 जनवरी को नियंत्रण रेखा पर गस्त लगाते समय राजेन्द्र सिंह हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे।

आज 15 अगस्त को राजेन्द्र सिंह की यूनिट ने उनकी पत्नी को फोन कर शव मिलने की जानकारी दी। उनका पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से रविवार सुबह चंडीगढ़ से दिल्ली भेजा जाएगा। वहां से शाम तक देहरादून पहुँचाया जाएगा। गढ़वाल राइफल पूर्व सैनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल डी पी एस कठैत के मुताबित रविवार को कर्णप्रयाग से उनके माता पिता भी देहरादून पहुँच जाएंगे। 17 अगस्त को हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शहीद जवान राजेंद्र सिंह नेगी, पत्नी और बेटी की तस्वीर

सेना की 11 गढ़वाल राइफल के हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी देहरादून के रहने वाले थे। सेना द्वारा शहीद घोषित करने के बाद भी हवलदार राजेंद्र सिंह की पत्नी राजेश्वरी यह मानने को तैयार नहीं थीं। उनका व उनके परिजनों का कहना था कि जवान नियंत्रण रेखा पर तैनात था, हो सकता है कि हिमस्खलन की चपेट में आकर वह सीमा पार पाकिस्तान चला गया हो।

(चमोली से इंद्रजीत सैनी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.