टिहरी झील का जलस्तर बढ़ने से 415 बांध प्रभावित परिवारों पर ‘आफत’, खतरे में जिंदगी

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अभी भी कुछ जगहों पर बारिश हो रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें कम होना का नाम नहीं ले रही है।

उत्तरकाशी में हो रही बारिश से टिहरी झील का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ा है। जिससे बांध प्रभावित इलाकों में रहे रहे परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 415 ऐसे बांध प्रभावित परिवार हैं जिन्हें भूस्खलन होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

टिहरी बांध की झील को ज्यादा से ज्यादा आरएल 830 मीटर तक भरा जा सकता है, लेकिन सरकार ने टीएचडीसी को झील को आरएल 828 मीटर तक ही भरने की फिलहाल इजाजत दी है। मंगलवार को झील का जलस्तर आरएल 825.30 मीटर पहुंच गया। भागीरथी से 297.47, भिलंगना से 91.83 और सहायक गाड-गदेरों से 116 क्यूमेक्स पानी झील में आ रहा है। ऐसे में झील से 253 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं डैम से करीब 11 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन हो रहा है।

झील के बढ़ते जलस्तर से भूस्खलन की वजह से नंदगांव, उठड़, पिपोला, रौलाकोट, गडोली, चांठी, तिवाडगांव समेत 17 बांध प्रभावितों की परेशानी बढ़ गई है। साल 2010 के बाद से सरकार ने विशेषज्ञ कमेटी बनाकर प्रभावित गांवों का भू-गर्भीय सर्वे करवाया था। सर्वे में 415 परिवारों को पुनर्वास के लिए चिह्नित तो किया गया लेकिन, जमीन न मिलने की वजह से प्रभावित पुनर्वास नहीं कर पाए। ऐसे में हर पल ये परिवार खतरे के साए में जीने को मजबूर है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.