उत्तराखंड के इन 3 जिलों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, बिछने लगे हैं बर्फ के चादर

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। बारिश के साथ-साथ बर्फबारी का दौर भी शुरू हो रहा है।

बीते दिनों चमोली में सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फबारी के बाद चमोली जिले के बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में विहंगम नजारे देखने को मिल रहे हैं। बर्फ से ढकी चोटियां पहाड़ों की खूबसूरती बढ़ा रही हैं। उधर रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ और उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री में बर्फबारी के चलते ठंडक बढ़ गई है। लोग सर्दी से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

पहाड़ों पर गिरी बर्फ से निचले इलाकों में भी तापमान में गिरावट आई है। बीते दिन राज्य के लगभग सभी मैदानी और पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। राजधानी देहरादून सहित आस-पास के क्षेत्रों में गुरुवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। केदारनाथ यात्रा भी सुचारू हो गई है। शनिवार सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से 5780 श्रद्धालुओं ने धाम के लिए प्रस्थान किया।

केदारनाथ के लिए यात्रा जारी है, लेकिन कई जिलों में संपर्क मार्ग बंद होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चंपावत में बसौटी रौकुंवर, पुनावे-सिप्टी-न्याड़ी, सूखीढांग डांडा मीडार, ठुलीगाड़-भैरव मंदिर, धौन-बड़ौली, स्याला-पोथ, चल्थी-नौलापानी, रौसाल डूंगराबोरा-चकसिलकोट, डूंगराबोरा-कायल मटियानी, बगोटी-डूंगरालेटी, बलूटा-पासम, बांकू – सुल्ला पाशम, बाराकोट-कोठेकरा और बाराकोट-मितोर्ली समेत कई सड़कें बंद हैं।

प्रशासन ने मौसम के मद्देनजर पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने पर 19 सितंबर तक रोक लगाई है। यहां सड़कें बंद होने से सेलागाड़ और आसपास के लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है, साथ ही जरूरी सामान की किल्लत हो गई है। राजधानी देहरादून सहित आस-पास के क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.