उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है।
ऋषिकेश के मुनिकीरेती इलाके में राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में राफ्टिंग संचालकों और सैलानियों में मायूसी है। करीब तीन महीने तक मॉनसून के बाद 10 सितंबर को गंगा में राफ्टिंग की इजाजत मिली थी। बीते दिनों भारी बारिश की वजह से 16 सितंबर को गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण तकनीकी समिति ने अग्रिम आदेश तक राफ्टिंग पर रोक लगा दी थी।
गंगा का जलस्तर कम होने पर बीते बुधवार को गंगा में राफ्टिंग की इजाजत दी गई। बुधवार को करीब 1100 सैलानियों ने गंगा में राफ्टिंग का आनंद लिया था। अब एक बार फिर गुरुवार से राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है। राफ्टिंग के लिए अन्य प्रदेशों के सैलियों की पूर्व में की गई ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल होने लगी है। वहीं, अब क्षेत्र के राफ्टिंग कारोबारियों को गंगा का जलस्तर कम होने का इंतजार है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.