उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो की बर्फबारी का दौर शुरू, लौट आई ठंडक!

उत्तराखंड के मौसम विभाग ने 30 मार्च की शाम से मौसम बदलने की भविष्यवाणी की थी। ठीक ऐसा ही हुआ है।

उत्तराखंड में बीती देर रात से ही बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। खासकर पर्वतीय जिलों में रात से बारिश जारी है। ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। इससे एक बार दोबारा ठंड लौट आई है। देहरादून और मसूरी में गुरुवार रात जोरदार बारिश हुई। इस दौरान मसूरी में ओलावृष्टि भी हुई।

साथ ही देहरादून में बीती रात से ही मौसम ने अपना रुख बदलते हुए लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है। पिछले 12 घंटे से ज्यादा समय से बारिश का सिलसिला जारी है। बीती रात तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ था जो आज सुबह से जारी है। फिलहाल राजधानी देहरादून में तेज बारिश हो रही है।

इसके चलते सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी दिखाई दे रही है और इससे लोग प्रभावित हो रहे हैं। बारिश का असर केवल देहरादून में ही नहीं बल्कि पहाड़ी जिलों में भी देखने को मिल रहा है। कुछ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी देखने को मिली है। केदारनाथ में भी पिछले कई घंटों से बर्फबारी जारी है। इस दौरान दूसरे जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने पूवार्नुमान जारी करते हुए देहरादून हरिद्वार नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा तथा उधमसिंह नगर जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और तेज बौछार होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि को सकती है जिसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान राज्य के सभी जनपदों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सुबह 6:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक मौसम पूवार्नुमान में यह बात कही। इस बीच पिछले 24 घंटे में मसूरी में 20, मोहकमपुर में 10, करनपुर में 9, असरौरी में 8 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई। राजधानी देहरादून में 5 डिग्री से ज्यादा का तापमान कम हुआ है। एक बार फिर लोगों को मौसम के बदलाव ने गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

5 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

5 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.