उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में बिछी बर्फ की सफेद चादर, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।

पिछले दो तीन दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में एक बार फिर से बर्फबारी हुई है। जिसके बाद बदरीनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर से ढ़क गया है। नर नारायण, नीलकंठ माणा, सहित अन्य चोटियां भी बर्फ से लकदक हो गई गई हैं। बर्फबारी के बाद धाम में ठंड बढ़ गई है।

साथ ही धाम में हो रहे कार्य भी बाधित हो गये हैं। इसके साथ ही धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों पर भी बर्फबारी का असर पड़ा है। इससे पहले बीती रोज केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई। केदारनाथ में भी इन दिनों यात्रा की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ में भी पुनर्निर्माण कार्य बाधित हो रहे हैं। इसके साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग, मसूरी, देहरादून में भी बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ाई हैं।

आपको बता दें कि, इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस बार चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड यात्रियों के आने की संभावना है। जिसे देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ। ऐसे में अचानक मौसम में हुए परिवर्तन के कारण प्रशासन और सरकार के सामने समय पर कार्यो को पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं हैं। चारधाम यात्रा में सबसे पहले 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 25 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.