बौनी कपूर द्वारा बनायी जा रही फिल्म ’मिली’ में पहली बार बेटी जाह्नवी कपूर काम करती नजर आएंगी। 30 सितंबर से उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
फिल्म देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश में शूट होगी। 30 सितंबर से हरिद्वार में दो दिन की शूटिंग होगी, इसके बाद देहरादून और ऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। मलयाली फिल्म ’हेलेन’ की हिंदी रीमेक ’मिली’ में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म में मनोज पाहवा जाह्नवी के पिता की भूमिका में होंगे।
बताया जा रहा है कि पिता-बेटी मिलकर एक संकट वाली सिचुएशन से कैसे निकलते हैं, यह इस फिल्म की कहानी है। ’मिली’ सर्वाइवल ड्रामा जोनर की फिल्म की है। इससे पहले मुंबई में फिल्म की शूटिंग हो चुकी है।
उत्तराखंड में लाइन प्रोड्यूसर का काम देख रहे इंस्प्रेशन ग्रुप के मयंक तिवारी ने बताया कि हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग होगी। 30 सितंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। जबकि 28 सितंबर तक फिल्म क्रू के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जाह्नवी भी 29 सितंबर को देहरादून पहुंच जाएंगी। मयंक ने बताया कि करीब एक माह तक उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.