उत्तराखंड के जोशीमठ में लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। जमीन धंस रहे हैं और मकानों में दरारें पड़ने का सिलसिला जारी है।
परेशान करने वाली बात यह है कि दरार लगातार बढ़ रहे हैं। दशहत के बीच शुक्रवार को उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा और गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने जोशीमठ में आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि अब तक जो दरारें पड़े थे वो और बड़े हो गए हैं और नई दरारें भी पड़ी हुई हैं, जमीन से जो कीचड़ के साथ पानी निकल रहा है वो बहुत खतरनाक है। जिनके घर बहुत क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें वहां से हटा रहें और जो घर कम क्षतिग्रस्त हुए हैं उसे ठीक कर रहे हैं।
जोशीमठ में 500 से ज्यादा घरों में दरारें पड़ गई हैं। लोगों में दशहत का माहौल है। आलमय यह है कि 66 परिवार यहां से दूसरे जगह पर पलायन कर चुके हैं। जो लोग यहां बचे हैं, वह लगातार विरोध-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार इस संबंध में गंभीर कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। उधर, सरकार भी सक्रिय है। सरकार इस पर नजर बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों की टीम का गठन किया गया है। इस संबंध में हर तरह की जानकारी जुटाई जा रही है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.