उत्तराखंड के इन इलाकों में हो रही है बर्फबारी, सैलानियों के खिले चेहरे

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कड़ाके की सर्दी के साथ बर्फबारी भी हो रही है। बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं।

केदारनाथ धाम, तृतीय केदार तुंगनाथ धाम समेत पर्यटक स्थल चोपता, दुगलबिट्टा, चिरबिटिया समेत कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। रुद्रप्रयाग जिले के पर्यटन स्थल चिरबिटिया में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। मिनी स्विटजरलैंड कहे जाने वाले चोपता में भी बर्फबारी हो रही है। यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। होटल व्यवसाइयों के मुताबिक, यहां के होटलों में नए साल के जश्न के लिए एडवांस में बुकिंग हो चुकी है।

वहीं, केदारघाटी में हुई बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से पूरी केदारघाटी शीतलहर की चपेट में है। निचले इलाकों में हल्की बारिश होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कड़ाके की सर्दी होने की वजह से मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसर गया है। सीमांत गांवों में भी बर्फबारी हो रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.