चमोली के थराली विकासखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब यहां के लोगों को आधार कार्ड बनवाने या फिर संशोधित कराने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
स्थानीय लोगों की मांग और थराली के उपजिलाधिकारी की पहल की वजह से हर रविवार को आधार कार्ड बनवाने या फिर आधार कार्ड में सुधार करने के लिए देवाल आधार सेंटर संचालक को निर्देशित किया गया है।
थराली तहसील मुख्यालय पर आधार सेंटर शुरू हो गया है। अब हर रविवार को नए आधार कार्ड बनवाने और पुराने आधार कार्डों में संशोधन का काम किया जाएगा। लंबे समय से थराली और नारायणबगड़ के लोगों को नए आधार कार्ड बनवाने या फिर पुराने आधार कार्ड में संशोधन करवाने के लिए जिला मुख्यालयों से काफी दूर देवाल तहसील जाना पड़ता था। साथ ही लंबी लाइन की वजह से कई बार लोगों को बिना काम हुए लौटना पड़ता था। लेकिन अब लोगों को इससे राहत मिल जाएगी।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.