मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले 36 घंटे तक राज्य के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगला 36 घंटा राज्य के लोगों पर भारी पड़ सकता है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि मंगलवार रात तक देहरादून में भी ओलावृष्टि और तेज बारिश हो सकती है।
हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी और पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। चारों धामों में भी बुधवार को तेज बारिश होने की संभावना है। देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान द्वारा जारी अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को अलर्ट जारी कर दिया है। सभी जिलों में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इसे भी पढ़े: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, प्रदेश में निकली बंपर भर्ती
इसे भी पढ़े: उत्तराखंड की वो रहस्यमयी जगह जहां होता है परियों का निवास, हनुमान जी यहां लेने आए थे संजीवनी! जानते हैं आप?
इसे भी पढ़े: वीडियो: मध्य प्रदेश में नशेड़ी तोतों से किसान परेशान, तोते ऐसे करते हैं अफीम का नशा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.