राहुल गांधी ने इस अंदाज से मनाया अपना जन्मदिन, 49 साल की उम्र में खुद को ऐसे रखते हैं फिट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बुधवार को 49वां जन्मदिन है। राहुल गांधी के बर्थडे पर कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। राहुल गांधी अपने जन्मदिन पर खुद कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते दिखे।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में राहुल गांधी की राजनीतिक करने के तरीकों में काफी बदलाव आया है। वो अब पहले से और बेहतर हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राजनीति के दांव-पेंच सीख गए हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि राजनीति में एक्सपर्ट होने के साथ ही वो मार्शल आर्ट में भी काफी एक्सपर्ट हैं। राहुल गांधी 49 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं।

राहुल गांधी मानसिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से मेडिटेशन सेंटर जाते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी हर दूसरी दिन करीब 12 किलोमीटर चलते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक राहुल कई बार तो मिडनाइट रनिंग के लिए निकल जाते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष जंग फूड से हमेशा दूर ही रहते हैं और ताजी सब्जियां और फ्रूट्स खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

योग गुरू बाबा रामदेव भी इस बात को मान चुके हैं कि राहुल गांधी नियमित रूप से योगा करते हैं। राहुल गांधी के अलावा उनकी मां और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी योग करती हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.