उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन से सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए बड़ी घोषणा की।
मुख्यमंत्री धामी ने सदन में कहा कि राज्य के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों व पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ता में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसके बाद अब महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत हो जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से राज्य 1.60 लाख कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा।
बताया कि सितंबर महीने के वेतन में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार जुलाई और अगस्त माह का एरियर भी देगी। वहीं बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान विस अध्यक्ष ने भाजपा विधायक संजय गुप्ता का मोबाइल जब्त कर लिया। संजय गुप्ता सदन में फोन पर बात कर रहे थे।
इससे पहले मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में छह विधेयक पेश किए गए। जिसमें उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक, उत्तराखंड फल पौधशाला (विनियमन) विधेयक, उत्तराखंड नगर निकाय एवं प्राधिकरण विशेष प्राविधान संशोधन विधेयक, आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, डीआईटी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पेश किए गए।
वहीं उत्तराखंड प्रतिपूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एवं नियोजन प्राधिकरण (कैंपा) की वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2016-17 तक लेखा प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी गई। सरकार की ओर से नर्सरी एक्ट की धारा-19 में संशोधन किया गया है। जिसमें एक्ट के तहत जो भी परिवाद होगा, वह जिला के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के क्षेत्राधिकार में होगा। एक्ट में किसानों को घटिया पौध सामग्री देने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.