उत्तराखंड के इन 5 जिलों में कोरोना का कहर, 83 इलाके हो चुके हैं सील

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। हर दिन 100 से 200 केस सामने आ रहे हैं।

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 4 हजार के करीब पहुंच गई है। इस वक्त ये आंकड़ा 3982 है। 13 जिलों में से कोरोना का प्रकोप 5 जिलों में सबसे ज्यादा है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल और यूएसनगर जिलों में 400-400 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा हालत राजधानी देहरादून की खराब है। जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा एक हजार को छूने की कगार पर है। देहरादून में अबतक 961 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजटिव आ चुका है। कोरना के कहर के बीच देहरादून में 7 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित हो चके हैं।

नैनीताल कोरोना पॉजिटव की संख्या के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 641 मामले सामने आ चुके हैं। जिले के दो इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया। वहीं यूएसनगर में अबतक 625 कोरोना पेशेंट पाए गए हैं। यूएस नगर में 9 इलाके सील किए गए हैं। चौथे नंबर पर टिहरी है, यहां अबतक 447 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। हरिद्वार में भी 434 लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। हरिद्वार में 65 इलाके सील किए गए हैं।

जितनी तेजी से प्रदेश में कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। उतनी तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। प्रदेश में अब तक 2995 लाग ठीक होकर घर जा चुके हैं। फिलहाल सूबहे में 904 एक्टिव केस हैं। राज्य में अबतक 50 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है।

सबसे ज्यादा केस देहरादून में सामने आए हैं, तो ठीक होने वालों की तादाद भी सबसे ज्यादा देहरादून में ही है। यहां 711 मरीज रिकवर कर गए हैं। हरिद्वार में भी 311 लोगों ने इस वायरस को मात दे दी है। नैनीताल में 458, टिहरी में 424 मरीजों ने कोरोना की बीमारी से ठीक हो चुके हैं। यूएस नगर में 306 लोग कोरोना से रिकवर हो गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.