उत्तराखंड: सोमेश्वर विधानसभा की समीक्षा बैठक में क्यों नाराज हुईं मंत्री रेखा आर्या?

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक विकास भवन में हुई। प्रदेश बाल विकास मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में जिले के अधिकार भी मौजूद रहे।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, बिजली, स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मीटिंग में रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा में सड़कों की धीमी गति से हो रहे निर्माण पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि काम में ढीला-ढाला रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को वक्त पर विकास कार्य निपटाने का निर्देश देते हे कहा कि काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मीटिंग में उन्होंने डामर वाली सड़कों की क्वालिटी बनाए रखने के निर्देश दिये। साथ ही जल निगम के अधिकारियों को खराब पड़े नलकूपों को जल्द ठीक करने और पेयजल योजनाओं के ठीक से क्रियान्वयन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हर परिवार को साफ पानी मिल सके, इसके लिए सबसे पहले एक सर्वे कराया जाए कि किन इलाकों में साफ पानी की समस्या है। उसके बाद उस पर काम किया जाए।

मीटिंग में मौजूद जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंत्री रेखा आर्या को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा गये निर्देशों को पालन किया जाएगा और सभी विकास कामों को वक्त पर पूरा किया जाएगा। मीटिंग में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, बीजेपी जिला अध्यक्ष रवि रौतेला भी मौजूद रहे।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.