News

उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में जीप गिरने से 3 लोगों की गई जान

Tehri Accident: उत्तराखंड के टिहरी जिले के कीर्तिनगर इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जीप के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

टिहरी के कीर्तिनगर पुलिस कोतवाली के प्रभारी देवराज शर्मा ने के मुताबिक, सड़क हादसा देर शाम मैखंडी-तल्यामंडल मोटरमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि अचानक जीप बेकाबू होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीप में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ सड़क हादसा?

बताया जा रहा है कि यह जीप कीर्तिनगर के कंडोली काटल की तरफ जा रही थी। भारी बारिश की वजह से सड़क पर फैला हुआ था। जीप फिसली और खाई में जा गिरी।

हादसे का शिकार हुए लोग कौन थे?

कोतवाली प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि मृतकों में जीप चालक गणेश मियां (भी शामिल है। वहीं एक मृतक की पहचान रमेश लाल और दूसरे की पंकज के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में मनोज नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को श्रीनगर बेस अस्पताल में एडमिट कराया गया है। (Tehri Accident)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.