उत्तराखंड सरकार ने आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के ट्रंसफर किए हैं।
इसके साथ ही कुछ IPS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। मणिकांत मिश्रा को बागेश्वर का एसपी नियुक्त किया गया है। आपको बता दें, रचिता जुयाल को राज्यपाल का एडीसी बनाए जाने के बाद से ये पद खाली थी।
इसके अलावा आईपीएस वी. मुरुगेशन को पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय देहरादून के साथ अतिरिक्त प्रभारी अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं आईपीएस अजय प्रकाश अंशुमन को पुलिस महानिदेशक दूरसंचार और महा निरीक्षक कारागार के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना और सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है।
आईपीएस मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर बनाया गया है। वहीं पीपीएस चंद्रमोहन को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता मुख्यालय देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून बनाया गया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.