उत्तराखंड में नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ट्रैफिक पुलिस में बंपर भर्ती निकली है। इसमें युवा आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखण्ड में यातायात निदेशालय के गठन के बाद पहली बार शासन ने ट्रैफिक सुधार और सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए अलग से 312 पदों को मंजूरी दे दी है। ट्रैफिक पुलिस के लिए अलग से पदों की मंजरी इससे पहले कभी भी नहीं हुई थी।
आईपीएस ट्रफिक निदेशक केवल खुराना ने भर्ती के संबंध में गुरुवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में वाहनों की लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है। सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए अलग से 312 पदों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। उन्होंने बताया कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 312 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है।
उन्होंने बताया कि इन 312 पदों में दो वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ, 6 सहायक तकनीकी विशेषज्ञ, 98 उपनिरीक्षक, 206 आरक्षी होंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस सबंबंध में विज्ञप्ति जारी कर भर्ती की जाएगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.