उत्तराखंड: अल्मोड़ा में प्रवासियों से मिले पूर्व सीएम हरीश रावत, सरकार को कई मुद्दों पर घेरा

अल्मोड़ा पहुंचे प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि बीते 3 सालों में नए विकास कार्य तो दूर पिछली सरकार द्वारा मंजूर कामों को रोका जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रवासियों की समस्याओं को सुनते हुए राज्य सरकार की ढुलमुल नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि बेरोजगार लोगों के लिए बीजेपी सरकार द्वारा कोई स्पष्ट नीति और रोड मैप अभी तक न बनाए गए हैं। क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने लाकडाउन 1 से अब तक कई समस्याओं से जूझ रहे लोगों के प्रति प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता पर नाराजगी जताई और लोगों से हर क्षेत्र में असफल हो चुकी बीजेपी सरकार को सबक सिखाने का आह्वान किया।

निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से पहुंचे पूर्व सीएम रावत का सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला और ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते हुए 192 युवाओं ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस कार्यक्रम में गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, लित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चम्पावत खुशाल सिंह अधिकारी, रमेश कांडपाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ जगत सिंह खाती, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष लमगड़ा दीवान सत्वाल, धौलादेवी पूरन बिष्ट, रमेश मेलकानी, गौरव बिष्ट, शेखर पाण्डेय, बिशन सिंह गैड़ा, कमल बिष्ट नरेन्द्र बनोला, लीला बिष्ट, जानकी भट्ट, सहित विकास खंड लमगड़ा और धौलादेवी के दर्जनों ग्राम प्रधान बीडीसी सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन गोविंद बल्लभ पाण्डेय ने किया।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.