उत्तराखंड: सड़क हादसों से मचा कोहराम! एक ही रोड पर 10 मिनट में दो एक्सीडेंट, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड के रामनगर से सड़क हादसों की खबर सामने आई है। रामनगर-सावल्दें रोड पर दो अलग-अलग जगहों पर ये हादसे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक ये हादसे देर रात हुए हैं। पहला हादसा कानियां के पास हुआ, जहां दो बाइक आमने-सामने तेजी से टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। वहीं, दूसरा हादस महज 10 मिनट बाद ही रामनगर के चोरपानी के पास हुआ। यहां भी दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

आपको बता दें, सभी घायलों को रामनगर चिकित्सालय लाया गया जहां अमर सिंह निवासी चोरपानी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि अन्य 3 लोगों की हालत गंभीर है जिनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाली में तैनात एएसआई जयपाल चौहान ने बताया कि कानिया के पास दो मोटरसाइकिल टकराई । दूसरा हादसा उसी रोड पर चोरपानी के पास गार्डन वैली पब्लिक स्कूल के पास हुआ है। यहां पर भी दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई।

एएसआई जयपाल चौहान ने आगे बताया कि जो मोटरसाइकिल कानियां में टकराई हैं उनके सवारों का इलाज किया जा रहा है। लेकिन जो हिम्मतपुर में टकराए हैं उनमें से एक की मौत हो चुकी है। दूसरे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.