उत्तराखंड में आफत की बारिश के बीच दो जगहों पर हादसे, डूबने से 3 लोगों की मौत, एक को बचाया गया

उत्तराखंड में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। इस बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन हो रहे हैं, जिससे कई रास्ते बंद हो गए हैं।

प्रदेश में भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने की वजह से कई हादसे हो रहे हैं। पित्थौरगढ़ के मुनस्यारी में स्कूल से घर लौट रहीं दो नाबालिग छात्राएं पानी के तेज बहाव में बह गईं। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम ने एक छात्रा को तो बचा लिया, लेकिन दूसरी छात्रा की मौत हो गई। जिस छात्रा को एसडीआरएफ की टीम ने बचा लिया है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

राज्य में बारिश के बीच हल्द्वानी के गौला में हादसा हुआ है। यहां नहाने के दौरान बरेली के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। अमृतपुर के 7 लोग गौला नदी में नहाने गए थे। खबरों के मुताबिक, इनमें बरेली के दो युवक भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि नहाते वक्त दोनों युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों ने काठगोदाम थाना पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान गुलाबघाटी मोड़ के पास दोनों के युवकों के शवों को बरामद किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.