फोटो: सोशल मीडिया
उत्तरकाशी में मोरी तहसील के गोविंद पशु वन्य जीव विहार के तहत आने वाले गंगाड में बीते तीन दिनों से दो किशोरियां लापता हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले मोरी तहसील के गंगाड गांव की दोनों किशोरियां गांव के पास जंगल में लकड़ियां बीनने गई थीं, लेकिन उसके बाद दोनों घर नहीं लौटीं। किशोरियों के लापता होने के बाद ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन की, लेकिन किशोरियों का कोई सुराग नहीं लगा। ऐसे में अब ग्रामीणों को अनहोनी का डर सता रहा है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दो किशोरियों के लापता होने की सूचना तहसीलदार को दी गई है। नायब तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि उन्हें किशोरियों के लापता होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि लापता किशोरियों को ढूढने के लिए एक टीम रवाना कर दी गई है। लापता किशोरियों में से एक का नाम निर्मला है जो 13 साल की है। वहीं, दूसरी का नाम शर्मिला है, जिसकी उम्र 11 साल बताई जा रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.