पौड़ी: सड़क निर्माण में धांधली! ग्रामीणों का आरोप, शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

पौड़ी गढ़वाल में लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के रिखणीखाल विकासखंड के द्वारी-भौन मोटर मार्ग पर द्वारी से आगे सड़क का डामरीकरण हो रहा है।

आरोप है कि सड़क के डामरीकरण में नदी रोखड़ का कंक्रीट और रेत बिछाया जा रहा है। रोड के डामरीकरण में जमकर कच्चे पत्थरों का इस्तेमाल हो रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे मैटीरियल से बन रही सड़क ज्यादा समय तक नही टिक सकती। लोगों का आरोप है कि सड़क की डामरीकरण, कारपेटिंग को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है। आरोप ये भी है कि लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई का कोई भी इंजीनियर और अधिकारी द्वारा इस रोड पर हो रहे डामरीकरण के कार्य पर प्रयोग हो रहे मटेरियल की जांच नहीं की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इस संबंध में ग्राम नवतेली (तेल्लागांव) ब्लाक रिखिणीखाल के निवासी बालमसिंह रावत जी ने निदेशक, पीएमजीएसवाई, श्रीनगर को एक पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक  संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं गई। जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार की पहुंच ऊपर तक है। इसलिए वो गुणवत्ता और मानकों पर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।   

(पौड़ी गढ़वाल से इंद्रजीत की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.