बागेश्वर में दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम, मलबे में दबकर दो लोगों की मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जिले के जथाना के पास दो लोगों के मलबे में दबने से मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना कपकोट में मंगलवार देर रात को हुई। जब जथाना के पास दो लोगों के मलबे में दबने की खबर मिली। थाना कपकोट ने इसकी सूचना SDRF की रेस्क्यू टीम को दी। टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय पुलिस भी SDRF की रेस्क्यू टीम के साथ थी।

रेस्क्यू टीम ने तड़के सुबह तक रेस्क्यू किया। इस दौरान मलबे में दबे दो लोगों के शव निकाले गए। मृतकों के नाम गीता देवी 25 वर्ष पत्नी देवेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह 30 वर्ष पुत्र जसोद सिंह ग्राम जगथाना धोली गाड़ हैं। SDRF की रेस्क्यू टीम ने शवों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.