नैनीताल: हाईकोर्ट ने डीपीसी चुनाव मामले में सरकार से जवाब दाखिल करने के लिए कहा

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश में जिला नियोजन समितियों (डीपीसी) के चुनाव के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान और न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की पीठ ने याचिकाकर्ता प्रदीप भट्ट की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई के बाद आज ये निर्देश जारी किये हैं। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि चुनाव आयोग प्रदेश में जिला नियोजन समितियों के चुनाव कराने को तैयार है। चुनाव आयोग की ओर से इस संबंध में नवम्बर 2020 में एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में चुनावों के दौरान कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विकास बहुगुणा ने बताया कि अदालत ने इस मामले में सरकार से जवाब देने को कहा है कि वह इस मामले में जवाब दाखिल करे। याचिकाकर्ता की ओर से पिछले साल एक याचिका दायर कर कहा गया कि कोरोना के कारण प्रदेश में जिला नियोजन समितियों के चुनाव नहीं हो पाए हैं।

राज्य में मार्च 2020 से चुनाव लंबित हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि वह चुनाव कराने को तैयार है। इसके लिए तय मानकों का पालन किया जाएगा। इसके बाद अदालत ने सरकार को निर्देश दिया कि वह चुनाव आयोग के पत्र के परिपेक्ष्य में अपना जवाब पेश करे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.