उत्तराखंड में भीषण हादसे से कोहराम! खाई में गिरी कार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल, परिवार में पसरा मातम

अल्मोड़ा में दिल्ली से द्वाराहाट आ रही एक टाटा सूमो के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना भतरौजखान के मछोड़ के पास हुई है, जब दिल्ली से द्वाराहाट आ रही टाटा सूमो बनकोटा मछोड़ के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

वाहन में आठ लोग सवार थे। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शेर सिंह बिष्ट (60) और तारा दत्त भट्ट (51) रूप में हुई है। हादसे में प्रमोद भट्ट, श्रीमती किरन भट्ट, कमल पंत, श्रीमती लक्ष्मी बिष्ट तथा चालक संदीप घायल हुए है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और भतरौजखान पुलिस दल ने मौके पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरु किया। थाना प्रभारी अनीश अहमद ने बताया कि घायलों को उपचार के लिये रानीखेत अस्पताल ले जाया गया है जबकि शवों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

6 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.