फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक ये हादसा हल्द्वानी में देर रात हुआ है। आपको बता दें, चोरगलिया थाना क्षेत्र के सितारगंज-हल्द्वानी मार्ग पर बीती देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने स्कॉर्पियो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराते हुए पेड़ से जा टकराई।
हादसे में घायल को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि तीन घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस के मुताबिक सभी लोग उत्तर प्रदेश लखीमपुर के रहने वाले हैं, जोकि लखीमपुर से भीमताल की ओर जा रहे थे। तभी उनके वाहन को पीछे से किसी अन्य वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
दोनों मृतकों की शिनाख्त राजू और अवधेश के रूप में हुई है, जो लखीमपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
This website uses cookies.