उत्तराखंड: 190 दुर्लभ कछुओं के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, कीमत जानकर उड़े पुलिस अधिकारियों के भी होश!

उधम सिंह नगर जिले में वन्यजीव तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रुद्रपुर से सामने आया है।

जहां एसओजी और थाना पुलभट्टा पुलिस की टीम ने 190 दुर्लभ कछुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बरामद किए गए कछुओं की कीमत 40 लाख रुपए आंकी गई है।

उधर, पुलिस ने कछुओं को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है। जबकि, आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम प्रहलाद मंडल, निवासी- दिनेशपुर थाना और विष्णु डे, निवासी- ट्रांजिट कैंप है। आरोपियों ने बताया कि वो कछुओं की खेप को एक लाख रुपए में खरीद कर लाए थे।

उन्होंने आगे बताया कि यह खेप यूपी के करहैल इटावा से खरीदी थी। जिसे वो अपने दोस्त रतनफार्म नं- 3, शक्तिफार्म विवेक माली, संजय नगर खेड़ा, रुद्रपुर निवासी राजेश चौहान के साथ मिल कर बेचते थे। साथ ही बताया कि कछुए का मीट एक हजार रुपए किलो में बिकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.