ऊधमसिंह नगर: कृषि कानून के विरोध में CM पुष्कर सिंह धामी को किसानों ने दिखाये काले झंडे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में आज कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाये और उनके कार्यक्रम का विरोध किया।

उन्होंने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की। एसडीएम तुषार सैनी, कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, एलआईयू इंचार्ज भाष्कर बडोला ने प्रदर्शनकारी किसानों से वार्ता कर विरोध प्रदर्शन स्थगित करने की अपील की। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सभी किसान संगठन के कार्यकर्ता आज मण्डी पहुंचे।

यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार चंद पूजीपतियों को लाभ दिलाने के लिए कंपनी की तरह काम कर रही है। आठ माह से अधिक समय से किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं। किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी की गांरटी मांग रहे हैं। लेकिन सरकार हठधर्मी हो गयी है। इसलिए मजबूरन किसान सड़कों पर है। सरकार की अनदेखी के कारण भाजपा सरकारों का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम के कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करेंगे। किसान अमरिया चौक में सीएम का विरोध करने के लिए काले झंडे लेकर जुलूस की शक्ल में निकल गये।

उनके हाथों में काली पट्टियां बधी थी। पुलिस ने किसानों को सीएम के आने से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया। यहां भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिह, साहब सिंह बिजटी, जरनैल सिंह, जगपाल सिंह, बलविंदर सिंह, सकत्तर सिंह, पवन सिंह, परमजीत सिंह, मनजिंदर सिंह, गुरजोत सिंह, कुलदीप सिंह, जसविंदर सिंह शामिल रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.