उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने साइकिल चलाकर बढ़ाया टोक्यो ओलपिंक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का हौसला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

उन्होंने अपने ऊधमसिंह नगर दौरे के दूसरे दिन आज रुद्रपुर में साइकिल चलाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उनके साथ ही अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भी साइकिल रैली में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं। वहीं टोकियो ओलंपिक के पहले ही दिन पदक जितने वालो देश की बेटी सेखोम मीराबाई चानू को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि चानू ने अद्भुत कौशल का परिचय देते हुए 49 किलोग्राम वर्ग महिला वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीत कर राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।

’पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सीएम बना’
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज वह अकेले सीएम नहीं बने हैं, बल्कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सीएम बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का विकास होगा। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से लगाव का इसी बात से पता चलता है कि उन्होंने 15 मिनट का समय देकर उनसे राज्य के मुद्दों पर सवा घंटा बातचीत की। 

सीएम ने कहा कि राज्य को जोड़ने वाले हाईवे और बाईपास निर्माण के लिए 32 हजार करोड़ रुपये का बजट जारी हो चुका है। बाईपास निर्माण के बाद राज्य से दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों की दूरी कम समय में तय हो जाएगी। कोरोना महामारी के कारण राज्य के कई युवा परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके थे, उन्हें एक वर्ष की छूट दी है। शीघ्र ही 23 हजार, 400 रिक्त पदों पर भर्ती होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.