ऊधमसिंह नगर: खेतों में लगी आग, 125 एकड़ में खड़ी गेंहूं की फसल जलकर हुई खाक

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर के केलाखेड़ा और काशीपुर के कुंडेश्वरी मैं अज्ञात कारणों के चलते खेत में आग लग गई ।

तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे किसानों की करीब 125 एकड़ खेत में तैयार खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ।

आग के विकराल रूप को देखकर ग्रामीण एकत्र हो गए वही आग की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया| बता दें कि बाजपुर के केलाखेड़ा और काशीपुर के कुंडेश्वरी में आग ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है, आग का विकराल रूप देखकर किसान खून के आंसू रो रहा है ।

आग ने तेज हवाओं के चलते विकराल रूप धारण कर लिया, खेत में लगी आग को देखकर ग्रामीण एकत्र हो गए जहां ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन गेहूं के खेत में लगी आग पर किसी का बस नहीं चल सका यही कारण है कि करीब 60 किसानों की 125 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई ।

आग की सूचना के कई घंटों बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने किसानों को सरकार द्वारा उनकी फसल का उचित मुआवजा दिलाया जाएगा, साथ ही उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.