उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य में 20 और 21 को फिर से बारिश का अनुमान लगाया है।
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी के साथ ही इस बार पौड़ी और अल्मोड़ा के लिए भी कहीं कहीं ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है।
मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 20 को ताजा पश्चिमी विछोभ के चलते मौसम में एक बार फिर बदलाव आएगा और प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
20 और 21 को पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा, तेज हवाओं का दौर, ओेलावृष्टि हो सकती है। 22 को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में दोपहर बाद कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है।
शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। दून में भी 20 और 21 को दोपहर बाद बारिश, तेज हवाएं चल सकती है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के बाद दून समेत राज्य के कई शहरों के तापमान में भी कमी आई है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.