उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर के रामपुरा इलाके में छोटी सी बात को लेकर हुए झगड़े में दो भाइयों पर करीब 6 युवकों ने धारदार हथियार से हमला बोला दिया।
रविवार देर रात हुए इस हमले में प्रेम कश्यप नाम के एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लिए भेज दिय है।
पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की आशंका जातई है। एसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, इसके बाद कुछ लोगों ने दोनों भाइयों पर हथियार से हमला कर दिया। एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एसपी ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.