UKPSC: एई और जेई भर्ती परीक्षा पर भी रद्द होने का खतरा, सीएम धामी ने बोले- गड़बड़ी करने वालों को नहीं छोड़ेंगे

उत्तराखंड में आयोग की पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले का खुलासा होने से एई व जेई भर्तियों पर सवाल खड़े हो गए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी जांच के बाद एई व जेई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वही,उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की एई और जेई भर्ती परीक्षा भी रद्द हो सकती है। हालांकि अभी तक आयोग ने कोई फैसला नहीं लिया है। लोक सेवा आयोग ने पिछले साल अप्रैल-मई 2022 में एई व जेई पदों की लिखित परीक्षा आयोजित कराई थी। आयोग की भर्ती परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा कराई जाती है, लेकिन एई व जेई भर्ती में मुख्य परीक्षा ही आयोजित कराई गई थी। इसके बाद आयोग ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। जेई पदों के लिए मेरिट में आए कुछ अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी हो चुका है।

आयोग की पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले का खुलासा होने से एई व जेई भर्तियों पर सवाल खड़े हो गए थे। पटवारी भर्ती में आयोग का अनुभाग अधिकारी संजीव चतुवेर्दी ही पेपर लीक करने में मुख्य भूमिका रही। इससे एई व जेई भर्ती परीक्षा में पेपर लीक को लेकर सवाल उठे। आयोग ने एसएसपी हरिद्वार को मामले की जांच सौंपी। एसआईटी जांच के बाद नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही देश का सबसे बड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृतसंकल्प है। भर्तियों में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लोक सेवा आयोग की एई व जेई परीक्षाओं में शिकायतें मिलने पर जांच के आदेश दिए गए थे।

मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.