उत्तराखंड में एक बार फिर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। राज्य में अगले 24 घंटे में एवलांच आने की आशंका जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में एवलांच आने की आशंका है। जिसको देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग ने एवलांच को लेकर अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में साफ किया गया है कि 3000 मीटर से ऊंचे स्थानों पर एवलांच का खतरा संभावित माना गया है और यह अलर्ट अगले 24 घंटों के लिए जारी हुआ है। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि डीजीआई चंडीगढ़ द्वारा क्षेत्र विशेष की बर्फबारी, मौसम आदि की रेगुलर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाती है और उक्त तथ्यों के आधार पर दैनिक चेतावनी जारी की जाती है। इस संबंध में अपील की गई है कि किसी प्रकार की अफवाहें या भ्रामक खबरें ना फैलाई जाए।
इससे पहले चमोली जिले में कुछ दिन पहले ही ग्लेशियर टूटने की तस्वीरें सामने आई थी। इस घटना के बाद चमोली जिले के मलारी क्षेत्र और इसके आसपास में हड़कंप मच गया था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.