उत्तराखंड: बोरारौ घाटी की इस परंपरा के बारे में जानकर आप भी करेंगे गर्व, जानें लॉकडाउन में क्या कर रहे लोग

उत्तराखंड में बोरारौ घाटी के नाम से मशहूर, वर्तमान में सोमेश्वर एक ऐसी घाटी है जो कृषि के क्षेत्र में आज भी मशहूर है।

कोरोना लॉकडाउन में भले ही प्रवासी राज्य में लौट आए हैं, लेकिन इससे पहले लाखों की संख्या में लोग पलायन कर बहार के राज्यों बसे हुए थे। यही वजह है कि उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों के लगभग ज्यादातर गांव वीरान हो गए थे। एक समय था जब यहां के ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय कृषि थी, जिससे लोग अपने वर्ष भर रासन की पूर्ति इन्हीं खेतों से ही किया करते थे। लेकिन आज भी पहाड़ के कई गांव ऐसे हैं, जहां आज भी परंपरागत खेती होती है।

बोरारो घाटी उन्हीं घाटियों में से एक जहां आज भी परंपरागत खेती की जाती है। आज भी यहां दर्जनों गांवों के लोग अपनी परंपरागत खेती को कर रहे हैं। कोसी नदी से लगी इस घाटी की एक परम्परा रही है। यहां के लोगों ने अपनी परम्परा को जिंदा रखा है। साथ ही अभी भी यहां की संस्कृति की झलक दिखाई देती है।

इस समय धान रोपाई का समय है। इन दिनों जहां लॉकडाउन के समय में लोगों का काम धंधा कम है। वहीं लॉकडाउन में मिली छूट के बाद इन बिहंगम सेरों में रोपाई शुरू हो गई है। महिलाएं हों पुरुष सुबह से ही अपने खेतों में चले जाते हैं और एक दूसरे खेतों में बारी वार मिलकर धान की रोपाई को करते हैं।

जहां एक तरफ लोग आजकल एक दूसरे कम मेल जोल रखते हैं, वहीं यहां के लोगों का ये मिलंसार व्यवहार सभी के लिए मिसाल है। बोरारो घाटी में जहां धान, गेहूं, दालों का उत्पादन होता है। वहीं ये आलू के लिए भी बहुत मशहूर है। यहां के आलू की मांग आज मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.