उत्तराखंड में जारी लॉकडाउन के बीच पिछले दो दिनों में कोरोना वायरस के जो पॉजिटिव केस आए हैं, उससे लोग दहशत में हैं। लगातार राज्य में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।
राज्य में बुधवार को कोरोना के 9 नए केस सामने आने से स्वास्थ्य महके में हड़कंप मच गया है। इन 9 नए मामलों के साथ ही प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों संख्या बढ़कर 120 हो गई है। कोरोना के जो 9 नए केस सामने आए हैं, उनमें से एक अल्मोड़ा, एक हरिद्वार, दो नैनीताल, चार उधमसिंह नगर और एक उत्तरकाशी है। वहीं, एक मरीज को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
राज्य में फिलहाल कोरोना के 66 केस सक्रिय हैं। वहीं, 53 लोगों को अब तक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक राज्य में एक शख्स की मौत हुई है। बुधवार को जो रिपोर्ट आई है, उसमें 719 लोग नेगेटिव पाए गए हैं। वहीं, 754 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक कोरोना के 14 मामले सामने आए थे।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में इस समस्या पर नहीं दिया गया ध्यान तो गांवों में फट सकता है ‘कोरोना बम’!
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.