उत्तराखंड: अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम की यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की ऑनलाइन पूजा, देखें तस्वीरें

कोरोना वायरस ने किसी ना किसी तरह से हर किसी के जिंदगी को नुकसान पुहंचाया है। आस्था पर भी इसका असर दिखा है। लॉकडाउन के दौरान तो धार्मिक स्थल बंद ही थे।

अब जब पूरे देश को अनलॉक कर दिया गया है, फिर भी कोरोना के कहर की वजह से हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। इस असर बाकी चीजों के साथ ही धार्मिक त्यौहारों पर भी दिख रहा है। कोरोना की वजह से ही इस बार सावन में अल्मोड़ा के प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर में बाहरी लोगों को आ कर देवाधिदेव बाबा भोलेनाथ की पूजा करने की इजाजत नहीं मिल पाई। मंदिर समिति ने इस बार भक्तों को ऑनलाइन पूजा कराने का फैसला लिया।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने सोमवार को तीन मिनट तक ऑनलाइन पूजा की। पुजारियों ने उन्हें वीडियो कॉलिंग के जरिये करीब 30 मिनट में पूजा संपन्न कराई। मंदिर के प्रबंधक ने और प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट ने बताया कि इस बार कोरोना की वजह से भक्तो की ऑनलाइन ही पूजा ही कराई जा रही है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग पालन हो सके। इस बीच यजमान के कल्याण के लिए जागेश्वर धाम के मुख्य मंदिर ज्योतिर्लिंग जागेश्वर मंदिर में 1,25,000 मृत्युंजय जाप शुरू हो गया है। यजमान ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पूजा में हिस्सा लिया।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.